हिन्दुस्तान वार्ता। ✍️ आमोद सोलंकी 'सी.एस.'
आज कल भारतीय शेयर बाजार में आईटी इंडेक्स और आईटी कम्पनीज में कोहराहम मचा हुआ है। इनकी गिरावट का मुख्य कारण है एक अमेरिकी कंपनी अन्थ्रोपिक जिसके एक एआई टूल ने विश्व भर की आईटी कम्पनीज और उनके निवेशकों में डर पैदा कर दिया। अन्थ्रोपिक कंपनी का दावा है कि इनका एआई टूल उन सारे कामों को मात्र कुछ दिनों में कर सकता है जिसको करने में भारतीय आईटी कम्पनीज को कोडिंग करने में एक साल से ज्यादा का समय लगता है। किसी भी क्षेत्र के लोगो का डरना लाजिमी है जब उनका प्रतिद्विंदी बढ़त बना ले,लेकिन ऐसी आशंकाएं कुछ दिन तक ही रहती है,अगर हम कुछ वर्ष पहले की बात करे तो अपने देश में कंप्यूटर तो छोड़िए, कैलकुलेटर तक का विरोध हुआ था, लेकिन समय पर भारत के लोगों ने कंप्यूटर को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया और आज हमारी भारतीय कंपनी दुनिया भर को आईटी सेवाएं दे रही हैं और हमारे देश के कुशल आईटी पेशेवर पूरे विश्व की नामी कम्पनीज को अपनी सेवायें दे रहे हैं।
कंप्यूटर को अपनाने से पहले हर क्षेत्र में श्रम शक्ति द्वारा कार्य किया जा रहा था,लेकिन कम्पूटरीकरण होने के बाद हर क्षेत्र की उत्पादन झमता में वृद्धि हुई। एआई के प्रयोग ने सेवा क्षेत्र,चिकित्सा में रिसर्च,रक्षा में रिसर्च,लीगल श्रेत्र में बिना किसी त्रुटि के बेहतर परिणाम दिए है। कम समय में कोरोना वेक्सीन का रिसर्च, टेस्टिंग एआई की मदद से संभव हुआ।
एआई से जॉब बढ़ने के ज्यादा अवसर हैं,भारतीय आईटी कम्पनीज भी खुद के डाटा सेंटर,खुद के एआई टूल विकसित करने में लगी हुई हैं,इसका सबसे अच्छा भारत में उदाहरण है कि कैसे एक भारतीय कंपनी इनफ़ोसिस ने इनकम टैक्स की वेबसाइट का परिचालन किया हैं और इनकम टैक्स पोर्टल में एआई टूल का इस्तेमाल किया।
भारतीय GST पोर्टल को भी शुरू में इनफ़ोसिस ने डेवेलप किया था,GST पोर्टल पर एआई टूल के उच्चस्तर के इस्तेमाल को हम देख सकते हैं। भारत,पाकिस्तान के युद्ध में कैसे S 400 डिफेन्स सिस्टम ने सटीक तरीके से अपने लक्ष्य भेदे,यह सब एआई के सही इस्तेमाल से संभव हुआ।
कुछ समय पहले चीन के एआई टूल डीप सीक ने दुनिया भर की कम्पनीज की नींद उड़ा दी थी,आज सब लोग एआई का अच्छे उपयोग कर रहे हैं। कोविड के दौरान पेटीएम, फ़ोन पे, गूगल पे जैसे भारतीय उत्पाद ने बैंकिंग सेवा के क्षेत्र में क्राति ला दी। एआई अभी इतना एडवांस नहीं हैं कि खुद से सारे काम कर ले। एआई से निर्मित हर सामग्री का इंसान द्वारा खुद से निरीक्षण करना भी जरूरी है। हम आंख मूँद कर एआई पे निर्भर नहीं हो सकते,अपितु एआई का सही इस्तेमाल करके कोई व्यक्ति या कंपनी अपनी छमता को अचूक परिणाम में बदल सकता हैं। इससे समय की लागत,संसाधनों की लागत को न्यूनतम किया जा सकता है।

