हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। होम्योपैथी में शोध कार्य को बढ़ावा देने से उपचार और अधिक प्रभावी हो सकेगा। यह विचार होम्योपैथी के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन जी की जयंती पर व्यक्त किए गए। इस अवसर पर द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आगरा द्वारा रविवार को सेल्फी रेस्टोरेंट में गोष्ठी आयोजित की गई।
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक प्रो.(डॉ.) कैलाश सारस्वत ने सरकार द्वारा होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. अनिल शर्मा ने नई दवाओं पर प्रकाश डाला,जबकि डॉ.सचिन गोयल ने शोध कार्य को बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
डॉ.तरुना गुप्ता ने पॉलिसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर के उपचार पर चर्चा की। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. प्रभात कुलश्रेष्ठ ने होम्योपैथिक क्लीनिक के पंजीकरण से जुड़े नए नियमों और मानकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीएमएस डॉ.सीमा यादव, डॉ.पंकज त्रिपाठी, एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. अजीत शर्मा, डॉ. ए.के.अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी



