हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : आगरा महानगर लेखिका समिति की अप्रेल माह की मासिक संगोष्ठी नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय कक्ष में 16 अप्रैल को आयोजित की गई। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण संस्थापिका द्व डा. शैलबाला अग्रवाल और डा.शशि गोयल द्वारा किया गया।
तत्पश्चात वंदना अंतर्राष्ट्रीय ख्याति लब्ध कवयित्री डा.शशि तिवारी जी और स्वर कोकिला श्रीमती किरण शर्मा द्वारा किया गया।
काव्य गोष्ठी का विषय आज के वातावरण के अनुसार विश्व शांति एवं अप्रेल माह के अनुसार हास्य व्यंग्य रखा गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डा,मधु भारद्वाज ने हास्य व्यंग्य पर अति उत्तम उद्बोधन दिया। डा शशि तिवारी ने विश्व शांति पर कविता प्रस्तुत की तथा विश्व शांति पर भी बहुत उम्दा प्रस्तुति दी।
इसके उपरांत मीरा परिहार, मंजरी अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल, श्रीमती नीता दानी, विजया तिवारी, श्रीमती दीपा मंगला, डा शैलबाला अग्रवाल, डा शशि गोयल, श्रीमती पुष्पा सिंह, डा मधु भारद्वाज आदि ने काव्य पाठ करके गुदगुदाया तथा विश्व शांति पर अभिमत रखा।
संगोष्ठी में चार बहिनो,श्रीमती दीपा मंगला, श्रीमती मंजरी अग्रवाल, और नीता दानी जी का जन्मदिन मनाया गया। इस तरह आनंद पूर्वक संगोष्ठी संपन्न हुई। संस्थापिकाओ ने मई जून ऑफ करने की सूचना सुनाई। अब समिति की बैठक जुलाई में होगी।
रिपोर्ट : असलम सलीमी

