टीवीएस ने प्रिंटिंग सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए बाजार में किया नया लेज़र प्रिंटर लॉन्च

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। टीवीएस ने प्रिंटिंग सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए बाजार में नया लेज़र प्रिंटर लॉन्च किया है।कंपनी का दावा है कि यह प्रिंटर तेज स्पीड,शानदार प्रिंट क्वालिटी और कम खर्च में ज्यादा प्रिंट देने की क्षमता रखता है। आधुनिक तकनीक से लैस यह नया प्रोडक्ट खासतौर पर घर, ऑफिस, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और प्रोफेशनल उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान कंपनी के चैनल हेड बाला सुब्रमनियन ने बताया कि आज के दौर में ग्राहकों को ऐसे प्रिंटर की आवश्यकता है, जो केवल तेज ही नहीं बल्कि भरोसेमंद, टिकाऊ और किफायती भी हो। इसी सोच के साथ कंपनी ने इस नए लेज़र प्रिंटर को बाजार में उतारा है। 

टेक्निकल हेड सरोज साहू का कहना है कि यह प्रिंटर उपयोगकर्ताओं के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है,ताकि वे कम समय में ज्यादा काम पूरा कर सकें।

इस नए प्रिंटर में एडवांस टेक्नोलॉजी, आसान कनेक्टिविटी, यूजर फ्रेंडली फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। ग्राहक इससे अपने जरूरी डॉक्यूमेंट, रिपोर्ट, बिलिंग, स्कूल प्रोजेक्ट, ऑफिस फाइलें और अन्य प्रिंटिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इसकी प्रिंट क्वालिटी बेहद साफ और प्रोफेशनल होगी, जिससे हर दस्तावेज बेहतर दिखाई देगा।

रीजनल हेड नॉर्थ रजत बट्टू ने कंपनी ने बताया कि यह प्रिंटर कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देगा। यानी ग्राहकों को बार-बार सर्विसिंग या अतिरिक्त खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसकी मजबूत बॉडी और टिकाऊ डिजाइन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।डिजाइन की बात करें तो इस प्रिंटर को आधुनिक और आकर्षक लुक दिया गया है, जिससे यह घर और ऑफिस दोनों जगह आसानी से फिट हो सके। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है,जो छोटे ऑफिस और घरों के लिए एक बड़ी सुविधा है।

टीवीएस को उम्मीद है कि उनका यह नया प्रोडक्ट ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय होगा और प्रिंटिंग सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में अपनी खास पहचान बनाएगा। माना जा रहा है कि यह लॉन्च बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ाएगा तथा ग्राहकों को बेहतर तकनीक और किफायती कीमत में नया विकल्प उपलब्ध कराएगा। आने वाले समय में यह प्रिंटर छोटे कारोबारियों, विद्यार्थियों और ऑफिस उपयोगकर्ताओं के बीच खासा पसंद किया जा सकता है।

पारस गोयल कंप्यूटर मार्ट टीवीएस डिस्ट्रिब्यूटर, निर्मल सिंघल, सर्वेश मित्तल संजय मित्तल, अतुल सिंघल, मुकेश अग्रवाल, अवनीश,ऋषभ धूपर, संजय बेनीवाल, गणेश वार्ष्णेय आदि उपस्थिति रहे।