हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। 14 अप्रेल,बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में डॉ. आंबेडकर भवन, कटरा गाड़ियाँन, नाला काजीपाड़ा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त श्री राम बदन सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री आजाद भगत सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री यमुनाधर चौहान का समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सक्सेरिया, महामंत्री निहाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष हेतसिंह अंबेश सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों ने बाबा साहब की सजीव झांकी की आरती उतारी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत झांकी सहित भव्य शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की भागीदारी रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
रिपोर्ट : असलम सलीमी



