हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सरिता धाम कॉलोनी,पथौली में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविन्द दोहरे (समीर) उपस्थित रहे,जबकि अध्यक्षता श्री खुशाल खिरवार ने की। संचालन श्री राजेश्वर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वीरेश माहौर, विजेंद्र सिंह, राजेश जाजोल, नरेश चंद, संजीव सिंह, अजय, शिवशंकर सुधाकर, सौरभ जगरवाल, ऋषभ, गिरीश शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, विकास सैनी, कृष्ण कुमार सिंह, ममता, गीता दोहरे, प्रभा सिंह, शिवानी माहौर, रेखा रानी, दीक्षा, प्रिया पवार, तनु गर्ग, रजनी अवस्थी, नीतू सिंह सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ममता द्वारा किया गया।



