अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया रक्तदान शिविर



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

सपा शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने आगरा की जनता से जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस मानव सेवा अभियान में सहयोग करने की अपील की।

पूर्व दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता विनय अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा 53 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा जनसेवा का मार्ग दिखाया है और उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर कार्यकर्ता उनके विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है और रक्तदान के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है।

शिविर में प्रमुख रक्तदाताओं में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार एवं मुनव्वर खान सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल, बबलू यादव, सुशील गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, हिमांशु यादव, देशप्रिय बघेल, आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।