गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर वार्ष्णेय महिला मंडल ने निभाई सेवा की परंपरा



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा के अंतर्गत संचालित श्री वार्ष्णेय महिला मंडल द्वारा पश्चिमपुरी स्थित श्री अक्रूर चौक पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शर्बत एवं फल-प्रसाद वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शर्बत एवं फल-प्रसाद ग्रहण कर राहत प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.नीना गुप्ता ने श्री अक्रूर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद एवं शर्बत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय (पूर्व पार्षद), मंत्री रीनू गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सरिता वार्ष्णेय, मेघा गुप्ता, मोहिनी वार्ष्णेय, सुनीता अत्री, अंजना वार्ष्णेय, नीतू गुप्ता, अनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, कविता अत्री, सोनिया गुप्ता एवं नूतन वार्ष्णेय सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

   महिला मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार की परंपरा सदैव से रही है तथा ऐसे धार्मिक अवसरों पर जनसेवा के माध्यम से समाज में सद्भाव एवं सहयोग का संदेश प्रसारित होता है।