12 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम बाबा तीज महोत्सव



भव्य श्याम अखाड़े में गूंजेगा बाबा श्याम का संकीर्तन, इत्र-पुष्प वर्षा से सजेगा श्याम दरबार

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटू धाम) की ओर से 14वां वार्षिक श्री श्याम तीज महोत्सव 12 नवंबर, गुरुवार को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों में आमंत्रण एवं निशान यात्रा, श्री श्याम नाम की मेहंदी, अरदास-कीर्तन तथा भव्य श्याम अखाड़ा प्रमुख आकर्षण होंगे।

महोत्सव की घोषणा शुक्रवार को कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्रैंड में आयोजित उद्घोषणा समारोह में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी के महंत सिद्धिनाथ ने बाबा श्याम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

संरक्षक वीरेंद्र सिंह मेड़तवाल एवं संस्थापक राहुल बंसल ने बताया कि श्री श्याम आस्था परिवार पिछले 14 वर्षों से श्री श्याम तीज महोत्सव के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। इस वर्ष महोत्सव को और भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप दिया गया है। संस्था का उद्देश्य भक्ति को सेवा से जोड़कर समाज में सहयोग, करुणा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

10 नवंबर को निकलेगी आमंत्रण एवं निशान यात्रा :

महोत्सव से पूर्व 10 नवंबर को आमंत्रण एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा रावतपाड़ा स्थित श्री मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालु बाबा श्याम को निशान अर्पित कर महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

ऑडिटर विपुल वर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को शाम पांच बजे पार्क वैली अपार्टमेंट, बैनाारा फैक्ट्री के पास, बोदला में श्री श्याम नाम की मेहंदी एवं अरदास-कीर्तन का आयोजन होगा। श्रद्धालु बाबा श्याम के नाम की मेहंदी लगाकर भक्ति के रंग में रंगेंगे और सामूहिक अरदास एवं संकीर्तन के माध्यम से महोत्सव की मंगलकामना करेंगे।

श्याम अखाड़े में बरसेगा भक्ति का रंग :

अध्यक्ष दिव्य मेड़तवाल एवं कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि 12 नवंबर को शाम चार बजे से हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान में भव्य श्री श्याम अखाड़ा प्रारंभ होगा। बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच इत्र एवं पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेगी।

विपिन मित्तल एवं सुमित मित्तल (किरावली) ने बताया कि महोत्सव में वृंदावन की श्रीजी सखी, भजन सम्राट सौरभ शर्मा कोलकाता, भजन सम्राट राज पारीक कोलकाता, परविंदर पलक हरियाणा, कुंज बिहारी दास वृंदावन, नरेश खत्री, अनूप गोयल, राजा सांवरिया एवं त्रिलोकी शर्मा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। संगीत व्यवस्था अंकित म्यूजिशियन द्वारा की जाएगी।

उपाध्यक्ष अजय बंसल एवं नितेश अग्रवाल मई ने बताया कि श्याम अखाड़े में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भक्ति के साथ सेवा का संकल्प :

अनुराग अग्रवाल एवं निपुण अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम आस्था परिवार का मूल उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति को सेवा से जोड़ना है। संस्था द्वारा वर्षभर विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। इनमें शुक्ल पक्ष एकादशी पर प्रतिमाह खाटू धाम में संकीर्तन, मासिक अनाथालय भोजनालय एवं भजन सेवा, आगरा से खाटू धाम की वार्षिक पैदल डाक निशान यात्रा, प्रतिमाह खाटू श्याम पूजा-अर्चना एवं अर्पण, नियमित गौशाला सेवा, वार्षिक निशुल्क खाटू धाम यात्रा तथा सूरकूटी में मासिक भजन सेवा प्रमुख हैं।

ये रहे उपस्थित :

उद्घोषणा समारोह में मार्गदर्शक सुनील जैन, महामंत्री आयुष जैन, महासचिव राजीव तिवारी, संगठन मंत्री अंकित अग्रवाल सहित गोपाल, धर्म, रोहित, सचिन, सतीश, जगदीश, नीरज, रामगोपाल, मुकेश पाल, अनुज सिंघल, श्याम विश्वास, विष्णु अग्रवाल ‘राधे-राधे’ आदि उपस्थित रहे।