श्रावण मास के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान का वितरण
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था सेवा आगरा की ओर से शुक्रवार को सुल्तानगंज की पुलिया स्थित नवज्योति अपार्टमेंट के सेवा भवन में जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 151 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां एवं मिष्ठान वितरित किए गए।
संस्था के संस्थापक मुरारीलाल गोयल एवं अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि सेवा आगरा निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। इसी क्रम में श्रावण मास के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जल सेवा, निःशुल्क छात्रवृत्ति वितरण, ‘हेलमेट लगाओ-जीवन बचाओ’ अभियान तथा स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं।
कार्यक्रम में पार्षद पूजा बंसल, जागृति मित्तल, पूर्वका बंसल, हरिओम गोयल, कुमकुम उपाध्याय, गिर्राज बंसल, चेतन कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, मीरा कुशवाहा, अनामिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


