स्वतंत्रता दिवस पर श्रीकृष्ण लीला महिला उत्थान समिति में ध्वजारोहण

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। कमला नगर स्थित श्री कृष्ण लीला महिला उत्थान समिति के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री शेखर गोयल, अशोक गोयल, बृजेश अग्रवाल, विनीत सिंघल, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आईफा के डायरेक्टर सचिन सारस्वत ने घोषणा की कि समिति के प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों एवं महिलाओं को आईफा के पाठ्यक्रमों में विशेष रियायत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।