सड़क धंसने से 20 फुट गहरा गड्ढा,बाइक व टोरंट पावर का बॉक्स गिरा


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। पुराने शहर की घनी आबादी के बीच वार्ड संख्या 96 के अंतर्गत धूलियागंज स्थित मौहल्ला धोबी पाड़ा में बुधवार सुबह अचानक सड़क धंसने से करीब 20 फुट गहरा गड्ढा हो गया। हादसे में टोरंट पावर का कनेक्शन बॉक्स तथा उसके आगे खड़ी एक बाइक भी गड्ढे में जा गिरी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आरती शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम, टोरंट पावर तथा सीवर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति का निरीक्षण कराया। पार्षद की मौजूदगी में गड्ढे को भरने और सड़क को सुरक्षित कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अधिकारियों से सड़क धंसने के कारणों की जांच कर स्थायी समाधान किए जाने की मांग की गई है।

रिपोर्ट : असलम सलीमी