हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा,1 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) की ओर से शनिवार को खंदारी स्थित लेमन ट्री होटल में आयोजित मीडिया एवं संस्थापक सहयोगी बैठक में शहरव्यापी जन-स्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर–2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अभियान के आधिकारिक पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। अभियान का उद्देश्य हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों एवं रीढ़ संबंधी बीमारियों की रोकथाम, समय पर पहचान और वैज्ञानिक उपचार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाकर आगरा को अधिक स्वस्थ एवं सक्रिय शहर बनाना है।
AOS अध्यक्ष डॉ.अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय नागरिक ही विकसित शहर की आधारशिला होते हैं। डॉ. संजय चतुर्वेदी (सचिव) ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह केवल स्वास्थ्य शिविरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रशासन, पुलिस, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, मीडिया एवं आम नागरिकों की सहभागिता से जन-आंदोलन का रूप लेगा। अभियान का संचालन परियोजना चेयरमैन डॉ. डी.वी.शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जबकि कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव वोहरा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक को लायन अजय भार्गव, सीनियर सिटीजन सोसायटी के अनुराग जैन, शांति सेना की श्रीमती वत्सला प्रभाकर, IMA के डॉ.करण रावत, ट्रैफिक सपोर्ट टीम के सुनील खेत्रपाल तथा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के राम कपूर ने संबोधित किया। सभी ने अभियान को जनहित का महत्वपूर्ण प्रयास बताते हुए इसे व्यापक जन-आंदोलन बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रोटेरियन थान सिंह, अशोक टंडन, अधिवक्ता अखिलेश शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अपूर्व शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान से सीनियर सिटीजन सोसायटी, शांति सेना, एन्थम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, टाइम बैंक ऑफ इंडिया, युवा चतुर्वेदी मंच, आई-सर्व खुशियों के पल, वेकअप आगरा, ब्रज विकास संस्थान, नवकल्याणम् सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C2, विभिन्न रोटरी क्लब, ट्रैफिक सपोर्ट टीम, मोटर स्पोर्ट्स क्लब, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थाएं, उद्योग एवं CSR सहयोगी तथा स्वयंसेवी संगठन जुड़े हैं।
कार्यक्रम में डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अशोक विज, डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार, डॉ. मेघल गोयल, डॉ. दिव्यांशु मोहनिया, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं डॉ. ब्रजेश शर्मा सहित आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के अनेक सदस्यों ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अभियान की पहली प्रमुख गतिविधि 2 अगस्त को पुलिस लाइन, आगरा में आयोजित होगी। आगरा पुलिस की 'वामा सारथी' योजना के सहयोग से पुलिस परिवारों एवं महिला पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क अस्थि एवं तंत्रिका स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में BMD जांच, पैरों की स्पर्श-संवेदना जांच, चयनित लाभार्थियों की विटामिन-डी जांच तथा ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया और तंत्रिका संबंधी रोगों पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अगस्त माह में विद्यालयों में 'ग्रो स्ट्रेट इंडिया',कार्यालयों में 'पोश्चर इंडिया', वरिष्ठ नागरिकों के लिए गिरने से बचाव, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कार्यस्थल एर्गोनॉमिक्स तथा विभिन्न समुदायों में हड्डी स्वास्थ्य, व्यायाम, पोषण और चोट से बचाव संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

