हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
मथुरा। मुड़िया पूनो एवं गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशन में निगम की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन ने मेले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान के नेतृत्व में अतिरिक्त 12 डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन, एक ट्रैक्टर-लोडर और तीन ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार कूड़े का निस्तारण कराया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
अभिलाष सांगवान ने बताया कि अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ऑपरेशन प्रभारी अभिषेक बाजपेई के अनुसार माल गोदाम रोड, मंडी चौराहा, पालीखेड़ा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन रोड, गुलमोहर एवं सर्विस रोड सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष सफाई व्यवस्था की गई।
गोवर्धन क्षेत्र में नगर पंचायत के सहयोग से छह वाहनों द्वारा परिक्रमा मार्ग की सफाई कराई गई। यहां सफाई कार्य का सुपरविजन उत्तम शर्मा ने किया। अभियान में जोनल प्रभारी भरत शर्मा, सुपरवाइजर सचिन गुर्जर, सोनवीर सहित चालक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : उत्तम शर्मा


