हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र परिषद के गठन हेतु भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समारोह के दौरान नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों में से अनुभव चौहान को 'हेड बॉय' तथा आकृति सक्सेना को 'हेड गर्ल' का सैश और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्या रचना श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पूर्ण निष्ठा व अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।




