गोयल सिटी हॉस्पिटल में BMD स्क्रीनिंग कैंप,महिलाओं को पोस्ट-मेनोपॉज़ल ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 19 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जन-जागरूकता अभियान “Agra Moves Better–2026” के तहत गोयल सिटी हॉस्पिटल में बुधवार को विशेष Bone Mineral Density (BMD) Screening Camp एवं महिला अस्थि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की BMD जांच कर हड्डियों की मजबूती का आकलन किया गया तथा प्रतिभागियों को रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुझाव दिए गए।
वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ. मुकेश गोयल एवं रोबोटिक ऑर्थो सर्जन डॉ. मेघल गोयल ने महिलाओं को Post-Menopausal Osteoporosis के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मेनोपॉज़ के बाद हड्डियों का घनत्व तेजी से कम होने का खतरा बढ़ जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता रहता है और मामूली चोट में फ्रैक्चर इसका पहला संकेत हो सकता है।
उन्होंने महिलाओं को पर्याप्त कैल्शियम एवं विटामिन-D, नियमित वजन सहने वाले व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त धूप और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही गिरने से बचाव तथा जोखिम वाले लोगों में चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार समय-समय पर BMD जांच कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेनोपॉज़ के बाद होने वाले शारीरिक बदलाव, हड्डियों की कमजोरी, कमर एवं जोड़ों के दर्द तथा कैल्शियम-विटामिन D से जुड़े सवाल पूछे, जिनका चिकित्सकों ने समाधान किया।
AOS के पदाधिकारियों ने कहा कि “Agra Moves Better–2026” का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि लोगों को समय रहते अपनी बोन हेल्थ के प्रति जागरूक करना और ऐसी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जिससे भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस एवं कमजोर हड्डियों के कारण होने वाले फ्रैक्चर का खतरा कम किया जा सके।
संदेश : “मेनोपॉज़ के बाद हड्डियों को न भूलें-Know Your Bone Strength.”
Better Bones • Better Life • Better Agra
डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ - अध्यक्ष, AOS
डॉ. संजय चतुर्वेदी - सचिव, AOS
डॉ. डी. वी. शर्मा - चेयरमैन, Agra Moves Better–2026


