विजय रोहतगी को फिर मिली महामंत्री की जिम्मेदारी,मनीष अग्रवाल ने घोषित की नई टीम
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। वर्ष 1924 से श्रीकृष्ण लीला के मंचन की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही श्री कृष्ण लीला समिति, आगरा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नई टीम की घोषणा करते हुए एक बार फिर विजय रोहतगी पर विश्वास जताया और उन्हें महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
नई कार्यकारिणी में शेखर गोयल-लीला संयोजक, संजय गर्ग ‘बड़े भाई’-कोषाध्यक्ष,अशोक गोयल-व्यवस्था प्रमुख, गिर्राज बंसल-कार्यक्रम प्रभारी,आयुष बंसल-यूथ ब्रिगेड प्रभारी, तनु गुप्ता-मीडिया प्रभारी तथा बृजेश अग्रवाल-सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी में विष्णु अग्रवाल, संजय अग्रवाल ‘गोदरेज’, संजय चेली, विनीत सिंघल, अनूप गोयल, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, पंकज मोहन शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मनोज बंसल, मनोज गोयल, के के अग्रवाल, के.सी. अग्रवाल, मनीष शर्मा, अमित अग्रवाल, जवाहर लाल जी सिंघल, प्रभात रोहतगी, आशु रोहतगी और राहुल चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी किया जा सकता है।
समिति के मुख्य संरक्षक प्रमुख समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल होंगे। मार्गदर्शक मंडल में सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, गजेंद्र शर्मा, मनोज बंसल (अध्यक्ष, नेशनल चैंबर), राजीव अग्रवाल (साकेत) और राकेश गर्ग को शामिल किया गया है।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि समिति में शीघ्र ही महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। साथ ही आगामी श्रीकृष्ण लीला से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य श्रीकृष्ण लीला की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली परंपरा को और भव्यता के साथ आगे बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है।
इससे पहले मनीष अग्रवाल के सरस्वती शिशु मंदिर का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समिति के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

