जिलाध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार सिंह ने दिलाई पदाधिकारियों को निष्ठा और समाजसेवा की शपथ
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 16 अगस्त। क्षत्रिय सभा जिला आगरा से संबद्ध शाखा जमुनापार की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन, सामाजिक एकता, समाजसेवा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पद सम्मान का नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, रोजगार, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक समरसता तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज को शिक्षित, संगठित और संस्कारित बनाना समय की आवश्यकता है।
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष भरत सिंह सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष रघुवर सिंह चौहान, महामंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राजावत, युवा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान तथा महिला अध्यक्ष नीतू जादौन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक इन्द्रवीर सिंह चौहान ने की तथा संचालन गजेंद्र सिंह परमार ने किया।समारोह में क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष आर.पी. सिंह जादौन, लाखन सिंह चौहान, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद परमार, मंगल सिंह तोमर, ओम प्रकाश चौहान, शीलेन्द्र सिंह चौहान, अंतेश चौहान, विजेन्द्र सिंह राना, अर्जुन सिंह भाटी, रामप्रताप सिंह चौहान, भैया जी तथा शिव बहादुर सिंह वैश्य सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंत में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित समाजबंधुओं ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


