भाजपा की सरकार में व्यापारियों को न सम्मान न सुरक्षा,सपा की ओर बढ़ा झुकाव : मनीष जगन अग्रवाल

 


समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में विभिन्न जिलो के सदस्यों ने लिया भाग

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। भाजपा की सरकार में व्यापारियों का न सम्मान है न ही सुरक्षा। व्यापारी हित में सबसे ज्यादा ऐतिहासिक निर्णय समाजवादी पार्टी की सरकार में लिए गए। जिसे आज भी व्यापारी समाज याद करता है, जैसे धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC एक्ट) को स्थगित करना, चूंगी प्रथा समाप्त करना, इंस्पेक्टर राज व तहबाजारी समाप्त करना, पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये तक निःशुल्क व्यापारी दुर्घटना योजना की शुरुआत करना आदि। यह वक्तव्य विजय नगर नवरंग भवन में आयोजित समाजवादी व्यापार पार्टी सभा द्वारा आयोजित व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने दिया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलितकरते हुए कहा कि आज फुटकर, रेहड़ी, पटरी, गुमटी, खुमचा, ठेला दुकानदार से लेकर छोटे, मध्य दुकानदारों और कुटीर उद्यमियों ने इस बार 2027 में व्यापार-व्यापारी विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नेतृत्ववाली उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश की ने व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इन्वेस्टर समिट के फर्जी आंकड़ों को पेश कर जनता को गुमराह कर कूट रचित विज्ञापनों के माध्यम से अपना ढिंढोरा पीटने का कार्य कर रही है, जबकि वर्तमान में प्रदेश सरकार के विभागों की लापरवाही के कारण समस्त जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी मूलभूत मानकों जैसे समुचित बिजली, पानी, सड़क और सीवर के लिए उद्यमी सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं।

व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व मण्डल प्रभारी मनोज गुप्ता ने आगरा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एयरपोर्ट के नाम पर आगरा की जनता का एक बार कर खेवर में एयरपोर्ट बनाया गया। और आगरा को एयरपोर्ट के नाम पर Civil Enclave 2024 में Civil Enclave के नाम से एक होटल सा टर्मिनल बनाने की घोषणा की गई उसका भी सिर्फ कागजों में ही धरातल पर नजर नहीं आता है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आगरा का मशहूर पेठा उद्योग संकट में है। गैस और जगह न मिलने की वजह से 400-500 फैक्ट्रियां बंद हो गईं और कुछ पास के जिलों में शिफ्ट हो गईं। अब सिर्फ 125-150 फैक्ट्रियां ही चल रही हैं, जिससे पेठा की पहचान भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। प्रदेश सचिव व कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का 13 वाँ वर्ष और उत्तर प्रदेश की सरकार को 9.5 वर्ष जी डबल इंजन की सरकार ने आज तक आगरा जन और जनता को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण पोरवाल ने की।  

इस अवसर पर मुख्य रूप से  संजीव पोरवाल जिला अध्यक्ष जिला व्यापार सभा,  सोमेश गुप्ता शहर अध्यक्ष व्यापार सभा, आगरा जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ,शेयर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, राजपाल यादव,राहुल चतुर्वेदी, जिला महासचिव संतोष पाल, विनय अग्रवाल,मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह, सचिन चतुर्वेदी, अनूप यादव, यदुवीर यादव जाटव,रामसहाय यादव, राधा राठौर, रेनू गुप्ता, शीलू गुप्ता, जवाहरलाल अग्रवाल,जगदीश राठौर, मनीष भारद्वाज, पंकज अग्रवाल ,राजीव ठाकुर, इलियास सिद्दीकी, राजकुमार यादव, अखिलेश पोरवाल ,राजीव पोरवाल, गोपाल पंडित  पंकज चौहान राम गोयल ग्रीस सिंगल आनंद पोरवाल मनोज पोरवाल कमलेश पोरवाल व चार मंडलों के जिला अध्यक्ष भी शामिल रहे।

मुख्य बातें जो कही गई :

1. यमुना में क्रूज सेवा: अगस्त 2022 में केंद्रीय मंत्री द्वारा मथुरा-वृन्दावन-आगरा के बीच यमुना नदी में क्रूज/पर्यटन सेवा शुरू करने की योजना, जो आजतक शुरु नहीं हुई।

2. ODOP योजना: 2018 में BJP सरकार की "एक जिला एक उत्पाद" योजना। आगरा मंडल के 4 जिलों के लिए 4 खास उत्पाद चुने गए थे, पर भ्रष्टाचार के कारण ये योजना आगे नहीं बढ़ पाई।

3) मथुरा - वृन्दावन एवं आगरा के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज सेवा शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, यह बात बी झूठ निकली।

4) 2018 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने "एक जिला एक उत्पाद योजना" आगरा मंडल के अंतर्गत शुरू की।

- आगरा में - चमड़ा उद्योग

- मथुरा में – सेनेटरी फिटिंग। 

- फिरोजाबाद में - कांच की चूड़ियां व गिलास। 

- अलीगढ़ में - तारकशी का हस्तशिल्प 

सरकार की नीति में वोट,झूठे वादे व भ्रष्टाचार की वजह से यह योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ गई। इन उत्पादों के निर्यात की स्थिति वर्तमान से ज्यादा बदतर हो गयी।