हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सावन माह के पावन अवसर पर संजय प्लेस स्थित आईटी सेल की ओर से लगातार दूसरे वर्ष भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
आयोजकों ने बताया कि सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की सेवा और श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आईटी सेल से जुड़े लोगों के साथ ही डीलरशिप से जुड़े लोगों ने भी सहयोग किया। प्रसाद वितरण के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं और लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजकों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सेवा का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। भंडारे के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर संदीप तिवारी, प्रणीत सिंह, पवन पांडे, चतुर्भुज तिवारी, तजश्न सिंह, नीनेश कुमार, अमित शर्मा सहित आईटी सेल एवं डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

