युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों को सिखाए चोट से बचाव के गुर,खिलाड़ियों व माताओं की हुई BMD जांच



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 22 अगस्त। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी (AOS) के माहव्यापी जन-जागरूकता अभियान “Agra Moves Better–2026” के अंतर्गत प्रखर बैडमिंटन अकादमी, आगरा में युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं के लिए Bone Mineral Density (BMD) Screening एवं Sports Injury Prevention Awareness Programme आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संदेश “Play Strong • Stay Injury-Free • Build Strong Bones” रहा।

कार्यक्रम में युवा खिलाड़ियों के साथ उनकी माताओं की भी BMD जांच की गई। इस दौरान हड्डियों की मजबूती, संतुलित पोषण, कैल्शियम-विटामिन डी, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं AOS सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए बैडमिंटन के दौरान होने वाली सामान्य चोटों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने घुटने, टखने, कंधे व कमर की चोटों, मांसपेशियों में खिंचाव तथा overuse injuries से बचने के लिए सही warm-up, stretching, footwork और खेल तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का भार धीरे-धीरे बढ़ाना, पर्याप्त आराम और शरीर में होने वाले दर्द के संकेतों को समझना भी खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि युवा खिलाड़ी कई बार खेल के उत्साह में दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं। लगातार दर्द, सूजन, चलने या खेलने में परेशानी अथवा एक ही स्थान पर बार-बार चोट लगना सामान्य नहीं है। ऐसी स्थिति में समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

माताओं से बच्चों के पोषण, पर्याप्त नींद, कैल्शियम-विटामिन डी और नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देने का आग्रह किया गया। साथ ही उन्हें स्वयं भी अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

AOS के इस अभियान का उद्देश्य अस्पतालों और क्लीनिकों से आगे बढ़कर स्कूलों, खेल मैदानों, कार्यस्थलों और समुदायों तक preventive orthopaedic health का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, माताओं एवं अकादमी से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।

संदेश: “खेलिए जरूर—लेकिन सही तैयारी, सही तकनीक और मजबूत हड्डियों के साथ।”

Play Strong • Stay Injury-Free • Build Strong Bones

Better Bones • Better Life • Better Agra