वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने से पर्यावरण असंतुलन में होगा सुधार : प्रोफेसर जैन
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह के संरक्षण एवं कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रो.पी के जैन विभागाध्यक्ष के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र में अमृत हरित महाअभियान 2026 के अंतर्गत भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो.पी के जैन ने बताया कि तीव्र गति से बढ़ते हुए वृक्षों के कटाव एवं शहरीकरण तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के परिणामस्वरूप नगरीय क्षेत्रों में हरितावरण में निरंतर कमी होने के कारण,तापमान में प्रतिवर्ष वृद्धि,वायु गुणवत्ता में निरंतर गिरावट होने से पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भूगर्भशास्त्र अध्ययनशाला एवं शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष प्रो.पी के जैन के निर्देशन में भूगर्भ शास्त्र के छात्र-छात्राओं द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रो.पी के जैन ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ाने के लिए संकल्प शपथ भी दिलाई गई है। इस अवसर पर विभाग के अतिथि विद्वान आशी जैन, आशिया बानो, मुमताज जहां मंसूरी एवं गुट्टी लाल कुशवाहा, लक्ष्मण कुमार प्रयोगशाला परिचार आदि उपस्थित रहे।


