हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित डॉ. एन.एल.पटनी डायलिसिस सेंटर,खंदारी पर बुधवार को गुर्दा रोग, हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में डी.एम. नेफ्रोलॉजी डॉ. वर्तुल गुप्ता ने मरीजों की जांच कर उन्हें गुर्दा संबंधी रोगों के उपचार एवं बचाव के संबंध में उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में कुल 22 मरीजों ने लाभ लिया, जिनमें 8 नए मरीज शामिल रहे।
कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल एवं महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि संस्था की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल सके।
शिविर के आयोजन में अजय गोयल एवं टेक्नीशियन चंदर का विशेष सहयोग रहा। सूत्र : नंदकिशोर गोयल, मीडिया प्रभारी


