आगरा सत्याग्रह को लेकर आयोजकों की प्रेसवार्ता, 5 सितंबर को शहीद स्मारक पर जुटेगा सवर्ण समाज

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 3 सितंबर। आगामी 5 सितंबर को शहीद स्मारक, संजय प्लेस पर आयोजित होने वाले आगरा सत्याग्रह को लेकर आयोजकों ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि सत्याग्रह में आगरा के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है।

आगरा सत्याग्रह के संयोजक अरुण उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सहयोगी दलों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज अपनी मांगों और समस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार और प्रशासन के समक्ष रखेगा।

अरुण उपाध्याय ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों और बातों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक आंदोलनकारी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर ने बताया कि सत्याग्रह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी मांगों और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाना है।

आयोजकों के अनुसार आगरा सत्याग्रह 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों से शांति, अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

प्रेसवार्ता में ये रहे मौजूद :

सत्याग्रह संयोजक अरुण उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, रोहित कटारा, आचार्य राहुल रावत, मुन्ना मिश्रा, एडवोकेट शुभम कटारा, महेश शर्मा प्रधान, कशिश उपाध्याय, आदित्य, पवन चौधरी, अनिकेत, अमन ठाकुर, जीते ठाकुर, राहुल बिष्ट, योगेश अग्रवाल, रवि सिसौदिया, सोहित कटारा, अंकुर सारस्वत एडवोकेट, महान मुद्गल एवं बलविंद्र चाहर सहित अन्य आयोजक एवं समर्थक उपस्थित रहे।