सीधी जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर किया भौगोलिक अध्ययन
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
रीवा (मध्यप्रदेश)। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के समाज विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगोल विषय में नरेंद्र चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय ने 24 सितंबर 2026 को उन्हें शोध उपाधि प्रदान की। नरेंद्र चौधरी ने “सीधी जिले (म.प्र.) में पर्यटन के विकास की संभावनाएँ : एक भौगोलिक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।
उनकी पीएच.डी. की मौखिकी परीक्षा 18 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉल में संपन्न हुई थी। शोध कार्य के दौरान परिवार के सदस्यों ने उन्हें निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
नरेंद्र चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शम्भू प्रसाद चौधरी और अपनी दिवंगत माता श्रीमती कृष्णा बाई चौधरी को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी माता हमेशा उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करती थीं और “बेटा, पढ़ना-लिखना बहुत अच्छी बात होती है” कहकर उनका उत्साह बढ़ाती थीं। पिता ने भी शोध कार्य के दौरान उन्हें विशेष सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने अपनी पत्नी सीमा चौधरी तथा पुत्रियों नैंसी चौधरी और निस्सी चौधरी के सहयोग को भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से वे अपने शोध कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सके।
नरेंद्र चौधरी की इस उपलब्धि पर चौधरी परिवार में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपने शोध कार्य में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।


