बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में की सहभागिता





हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा । जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पावन महाआरती में बाह विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने विशेष रूप से सहभागिता की । उन्होंने विधिवत रूप से प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती एवं पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती भदावर ने महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं सम्मान को बढ़ावा देने का आह्वान किया । 

उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ हमारी गौरवशाली परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं ।

उन्होंने जनकपुरी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं  ।

महाआरती में आयोजन समिति की तरफ से मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, महामंत्री शमनोज जादौन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल (ग्वाला), मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, अलावा धीरज शर्मा, रोहन गुप्ता, अनुज भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, नीरज मिश्रा, हेमंत जादौन, लोकेंद्र संत, अलावा महिला मंडल से

अध्यक्ष अमृता पोरवाल, मुख्य संरक्षक आरती शर्मा, सीईओ शीतल अग्रवाल, मुख्य समन्वयक श्रीमती शिखा वर्मा, समन्वयक श्रीमती वंदना पोरवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति सिंह एवं श्रीमती अनामिका तथा सह-समन्वयक श्रीमती संगीता सिंह एवं श्रीमती मीना पाठक सहित महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर आयोजन समिति एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह भदावर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।