101 कन्याओं और लांगुरों को भोजन कराकर नौ दिवसीय यज्ञ का समापन




 पीतांबरा दरबार में कन्या पूजन के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान,बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। वजीरपुरा स्थित पीतांबरा दरबार में आयोजित नौ दिवसीय हवन यज्ञ का समापन 101 कन्याओं एवं लांगुरों का पूजन कर उन्हें भोजन कराने के साथ हुआ। इस अवसर पर कन्याओं को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए।

पीतांबरा दरबार को सीताराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना बताया जाता है। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के समापन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वत्सला प्रभाकर, श्रुति सिन्हा, ममता उपाध्याय एवं सुजाता अग्रवाल ने कन्याओं को तिलक लगाकर किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। इस दौरान बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर महंत अनंत उपाध्याय, श्रुति सिन्हा, वत्सला प्रभाकर, ममता उपाध्याय, वंदना, सुजाता अग्रवाल एवं रेणु गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में अशोक गोयल, मनीष अग्रवाल, शेखर गोयल, मुकेश शर्मा, विक्रम, सौरभ, आयुष, हनी एवं बॉबी विशेष रूप से उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।