बैंड बाजों संग धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयन्ती की सोभायात्रा



महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति राजामंडी ने निकाली भव्य शोभायात्रा,जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। आस्था और श्रद्धा का संगम। जहां हर तरफ बक्ति की गूंज थी। कुलदेवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारे हर तरफ गूंज रहे थे। महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति राजामंडी द्वारा आज महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मदिया कटरा चांदी वाली बगीची से प्रारम्भ होकर मदिया कटरा चौराया, लोहामंडी बाजार से चलते हुए राजा मंडी बाजार में अग्रवाल पंचायती धर्मशाला पर शोभायात्रा ने विराम लिया, जहां मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों व समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

सुभारम्भ मुख्य अतिथि अग्रवाल महासभा अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, विनय अग्रवाल महाराजा अग्रसेन की झांकी की आरती कर किया। 15 आकर्षक झांकियों व बैंडबाजों संग शोभायात्रा आगे बढ़ी तो जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में गनेश कुमार बंसल व महारानी माधवी के स्वरूप में सोनी बंसल रथ पर विराजमान थीं। 18 पुत्र व 18 नागकन्याओं की झांकी आकर्षम का मुख्य केन्द्र रही। 11 अक्टूबर को जयंती का अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में अग्रसेन महाराज का हवन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रदीप जैन (चांदी वाले), महामंत्री दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, नामित अग्रवाल, मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनन्य अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनुज बंसल,हिमांशु अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,लवेश जैन, अग्रवाल पंचायती धर्मशाला राजा मंडी के अध्यक्ष दीप कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे। आदि उपस्थित थे।