करवा चौथ की पूर्व संध्या पर 25 अक्टूबर को सजेगा भव्य सरगी मेला

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। पंजाबी विरासत की महिलाओं द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ की पूर्व संध्या पर 25 अक्टूबर को भव्य सरगी मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम मंदिर पार्क, जयपुर हाउस में शाम 6 बजे से किया जाएगा।

सरगी मेले की तैयारियों को लेकर श्री राम मंदिर में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम की संयोजिका रानी सिंह ने की। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार पिछले वर्षों में सभी ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को सफल बनाया, उसी उत्साह और सहयोग के साथ इस वर्ष भी आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

रानी सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में सरगी मेला अपनी भव्यता,आकर्षण और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के कारण विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम अपनी पिछली बुलंदियों को कायम रखते हुए एक नई पहचान बनाएगा।

बैठक में पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पंजाबी विरासत की ओर से आयोजन को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। कुसुम महाजन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि श्रीमती मधु बघेल को कार्यक्रम की मार्गदर्शिका की भूमिका दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य एवं आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी दीपी अहूजा एवं दीपिका अहूजा को सह-संयोजक के रूप में सौंपी गई।

मेले में लगने वाले विभिन्न स्टॉलों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सह मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा एवं सुनीता मेहता को दी गई है। स्टॉल संबंधी जानकारी एवं सहभागिता के लिए सुनंदा अरोड़ा : 9568393903 से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं होर्डिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती अंजना असीजा को सौंपी गई है। उनसे 9319524101 पर संपर्क किया जा सकता है। इस कार्य में उनके सहयोगी  सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका सचदेवा जिम्मेदारी संभालेंगी।

बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं ने सरगी मेले को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और उत्साह से इस वर्ष का सरगी मेला नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।

 इस मौके पर बाला छाबड़ा आरती , रितु चावला, अंजू बजाज ,सिम्मी खुल्लर ,उषा वेज ,कीर्ति ,रीता अरोरा, अंश, स्वीटी,  सुमन महाजन , रुचि महाजन आदि मौजूद रहे पर 25 अक्टूबर को सजेगा भव्य सरगी मेला

आगरा। पंजाबी विरासत की महिलाओं की ओर से करवा चौथ की पूर्व संध्या पर 25 अक्टूबर को भव्य सरगी मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्री राम मंदिर पार्क, जयपुर हाउस में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री राम मंदिर में महिलाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता कार्यक्रम की संयोजिका रानी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी महिलाओं के सामूहिक सहयोग और उत्साह से सरगी मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया।

बैठक में पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने आयोजन को संस्था की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के संचालन के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कुसुम महाजन को सह-संयोजक तथा श्रीमती मधु बघेल को कार्यक्रम की मार्गदर्शिका बनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सह-संयोजक दीपी अहूजा एवं दीपिका अहूजा को सौंपी गई।

मेले में लगने वाले विभिन्न स्टॉलों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सह मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा एवं सुनीता मेहता को दी गई। स्टॉल संबंधी जानकारी के लिए सुनंदा अरोड़ा (9568393903) से संपर्क किया जा सकता है। प्रचार-प्रसार एवं होर्डिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी अंजना असीजा को सौंपी गई है। उनसे 9319524101 पर संपर्क किया जा सकता है। सोशल मीडिया संबंधी जिम्मेदारी में मोनिका सचदेवा सहयोग करेंगी।

बैठक में बाला छाबड़ा, आरती, रितु चावला, अंजू बजाज, सिम्मी खुल्लर, उषा वेज, कीर्ति, रीता अरोड़ा, अंश, स्वीटी, सुमन महाजन, रुचि महाजन आदि मौजूद रहीं। सभी ने सरगी मेले को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह से सहयोग देने का संकल्प लिया।