कावेरी कुंज मंदिर में भजन संध्या और डांडिया उत्सव के साथ मनाई गई नवरात्रि की नवमी
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरोआगरा। कमला नगर स्थित कावेरी कुंज मंदिर में नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कावेरी मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में माता के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मां के दिव्य स्वरूप के समक्ष आकर्षक फूल बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या में भक्तों ने माता की महिमा का गुणगान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। वहीं, डांडिया उत्सव ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का संचार किया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में कावेरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, आरके शास्त्री, राजीव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


