आशीष गोयल बने पहले ग्राहक, स्मार्टफोन के साथ आकर्षक उपहार देकर किया सम्मानित,डायरेक्टर विक्की बाबा समेत पूरी टीम रही मौजूद
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। शहर की प्रतिष्ठित मोबाइल विक्रेता बाबा मोबाइल शॉपी पर Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo V80 की आगरा में पहली बिक्री हुई। इस अवसर पर श्री आशीष गोयल पहले ग्राहक बने। शॉपी की ओर से उन्हें स्मार्टफोन के साथ कई आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। इस खास मौके पर प्रतिष्ठान में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में बाबा मोबाइल शॉपी के डायरेक्टर विक्की बाबा, अनिल वरजानी, डॉ. नारायण दास, टीम मैनेजर काजल शर्मा, मयंक तिलवानी, विष्णु परमार, सपना सैनी, सचिन गुप्ता, राजा विक्रमादित्य, सुमित राजपूत, जितेंद्र सिंह, निखिल, गुरमीत सिंह एवं रामवीर सिंह सहित बाबा मोबाइल शॉपी की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने पहले ग्राहक आशीष गोयल को बधाई दी और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
बाबा मोबाइल शॉपी अपने ग्राहकों को नवीनतम स्मार्टफोन, आकर्षक ऑफर और विशेष उपहार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग को अपनी ताकत मानते हुए प्रतिष्ठान बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। Vivo V80 की पहली बिक्री के अवसर पर भी ग्राहकों के प्रति इसी सम्मान और आत्मीयता की झलक देखने को मिली।



