वृन्दावन।(राधाकांत शर्मा)
राम नगर कॉलोनी स्थित आचार्य कुटी में पिछले 27 वर्ष से रेबाड़ी के भक्तों- श्रद्धालुओं के द्वारा मार्गशीर्ष मास में होने वाला श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
परमपूज्य स्वामी श्री राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि मार्गशीर्ष मास की महिमा अपरंपार है। इस मास में किये गए धर्म-कर्म एवं पुण्य के कार्य शतगुणा फल प्रदान करने वाले हैं। यह कार्य यदि श्रीधाम वृंदावन में किए जाएं तो उनका फल और अधिक बढ़ जाता है। इस मास में इस बार सोमवती अमावस्या का पर्व भी पड़ रहा है। इसके अलावा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य महोत्सव एवं श्री राम जानकी विवाह महोत्सव आदि के आयोजन भी इसी मास में होते हैं।
इस आयोजन के अंतर्गत ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ गोपाल चतुर्वेदी ने स्वामी श्री रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज को "अध्यात्म-साहित्य मार्तण्ड" की उपाधि से अलंकृत किया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र, ठाकुर जी का चित्रपट एवं सत्साहित्य भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वामी भानुदेवाचार्य जी महाराज, मधुसूदनाचार्य ब्रह्मचारी, पण्डित बिहारी लाल वशिष्ठ, रमेशचंद शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा(बैंक वाले), अशोक शर्मा, बलराम शर्मा, रामचंद सैनी, आचार्य ईश्वरचंद रावत, राजेश शर्मा, अमित सैनी, आरके बरुआ, श्यामबिहारी शर्मा, अर्जुन दास, सुमित सैनी, रामा जी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दिनाँक 13-12-2020
राधाकांत शर्मा
7417533551