- एक माह में चार कांग्रेस नेताओं का निधन, पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति।
आगरा - शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज डॉ बी आर अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर विगत दिनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पूर्व पार्षद स्व. गोपाल गुरु, पूर्व पार्षद स्व. संजय अग्रवाल, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्व. जगदीश वर्मा व पूर्व सचिव अब्दुल रहऊफ़ बबुआ कुरैशी जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कांग्रेस जनों ने मृत कांग्रेस नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं मृत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चारों नेताओं का अचानक निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है, और निकट भविष्य में इसकी पूर्ति संभव नहीं है।
श्री चिल्लू ने कहा कि गोपाल गुरु, जगदीश वर्मा, बबुआ कुरैशी जी लगातार बढ़ चढ़ कर पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में शामिल होते थे और कांग्रेस संगठन को किस प्रकार से मजबूत बनाया जाय, अपनी सलाह भी देते रहते थे।
कांग्रेस नेत्री श्रीमती शबाना खंडेलवाल ने कहा कि आज संकट की इस घड़ी में जबकि चार नेताओं का अचानक निधन हो गया है, प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से चारों नेताओं को ये सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि जिस प्रकार से अंतिम समय तक इन्होंने कांग्रेस के लिए समर्पित जुझारू व सक्रिय रूप से कार्य किया व अपना योगदान दिया, उसी प्रकार से इनके बताए मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री ब्रजेश सरस ने किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस के सर्व श्री अनवार सिद्दीकी, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, प्रदीप जैन सी ए, वासित अली, ताहिर हुसैन, बनवारी लाल यादव, राजकुमारी चौधरी, आई डी श्रीवास्तव, मोहसिन काजी, राजेंद्र सोनकर, विनोद जरारी, नगीना चौधरी, जमील खान, के के अग्रवाल, अशोक गोयल, सलीम उस्मानी, भीष्म पाल सिंह मुखिया, हुकुम सिंह कुशवाह आदि शामिल थे।