डॉ.बी.डी.खान"अल्बी"की मौजूदगी में "आप "आगरा ने चलाया ,सदस्यता अभियान




आगरा।(हि. वार्ता)

गतदिवस आगरा में आमआदमी पार्टी ने अलग अलग स्थानों पर ,सदस्यता अभियान चलाया।

अभियान में लोगों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।

 रविवार को आमआदमी पार्टी उत्तर विधान सभा की सुल्तान गंज की पुलिया के चौराहे पर सदस्यता कैम्प,नौशाद आशिफ के नेतृत्व में लगाया गया। कैम्प में  50 से ज्यादा लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोग  अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से खुश थे।

दूसरा कैम्प ,एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र ,प्रकाश नगर, नुनिहाई चौराहे,पर लगाया गया।ये कैम्प ,वीरेंद्र कुमार के नेतत्व में लगाया। जिसमे 30 से ज्यादा लोगो ने सदस्यता ली ।आम आदमी पार्टी के साथी दोनों स्थानों पर उपस्थित रहे ।

मुख्यरूप से डॉ बी डी खान "अल्बी "प्रदेश सचिव- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ,शानू क़ुरैशी ,गुलफाम ,चेतन श्रीवास्तव, अमित कुमार ,सुशांत यादव,रिहान क़ुरैशी, हिमांशु,नितिन शर्मा,प्रशांत शर्मा,वी डी शर्मा, राकेश गुप्ता,गौरव, विष्णु शर्मा आदि साथी उपस्थित रहे।