डिफेंस कॉलोनी वैल.सोसाइटी ने निकाली तिरंगा यात्रा



आगरा। उ.प्र.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा-रैली आदि के आयोजन किये गए।

इसी क्रम में डिफेंस कॉलोनी वैलफेयर सोसाइटी ने भी तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया।जिसका नेतृत्व संजय खिरवार कर रहे थे।

सभी लोग राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत दिख रहे थे।

तिरंगा यात्रा में सजंय खिरवार ,   पार्षद भवतोष चौधरी, रवि चौहान, पप्पू यादव,ब्रजेश ,प्रियजेश तिवारी, राजेन्द्र सिंह, कैप्टन सेंगर,देवेंद्र चौहान उपस्थित थे।

प्रमुख समाज सेविका सोनम खिरवार ,ईशा चौहान, रूपमती, सुनिधि, राधा रानी,सुनीता आदि का सहयोग उत्साह वर्धक रहा।