आगरा में हुआ राष्ट्रीय गौ रक्षा क्रांति द्वारा बैठक का आयोजन

 



सवांददाता,, के,के,कुशवाहा



आगरा । राष्ट्रीय गौ रक्षा क्रांति द्वारा जिला आगरा के  ब्लॉक  अकोला के गांव खेड़ा भगोर मैं बैठक का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  राष्ट्रीय गौ रक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया जी,प्रदेश प्रवक्ता अजित सिंह चाहर ,प्रदेश अध्यक्ष सुनील फौजदार,धुर्व प्रताप सिंह ,खेरागढ़ तहसील अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, जिला सयोंजक आगरा रवि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी,रमाकांत मुदगल, एवं सभी गौ सेवक और समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे । आयोजन मे  राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया जी ने  समस्त ग्राम वासियो को गो सेवा करने के लिए जागरूक किया और गौ माता का महत्व बताया । कि गौ माता हमारे देश की राष्ट्रीय गो माता है गौ माता में समस्त देवी देवता निवास करते हैं हम सभी को मिलकर गौ माता की सेवा करनी चाहिए गो सेवा करने से हमे हमेशा शुभ फल प्राप्त होता है हमारे गौ सेवक  गौ सेवा करने के लिए  हमेशा तत्पर रहते हैं । और उन्होंने कहा कि हम अपनी गौ रक्षा क्रांति से इस साल हम अपना एक प्रत्याशी  धुर्व प्रताप सिंह जी को  चुनाव लड़ने के लिए खड़ा कर रहे है   अगर हमारा गो सेवक जीत जाता है तो हम हर गांव हर शहर में एक गौशाला का निर्माण करेंगे ।