डा.एस पी सिंह बने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी




आगरा। सदर भट्टी स्थित पशु चिकित्सालय में अपनी कार्यकुशलता  और मृदुभाषी व्यवहार के  चलते उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस पी सिंह का प्रमोशन शासन ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में किया है। इससे  उनके विभाग में हर्ष और खुशियों का आलम है। 

पशु चिकित्सक डॉक्टर एस पी सिंह  कई सालों से  पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में सदर  भट्टी स्थित  पशु चिकित्सालय में तैनात थे। वे सभी के लिए  शहर के  सहज थे। सभी को सहयोग करने में  कभी कोताही नहीं बरती। यही वजह है कि उनके अधीन कर्मचारी और बाहरी पशुपालक उनका सम्मान करते  है। उन्होंने अस्पताल आए किसी भी पशुपालक को कभी भी निराश नहीं किया । उसका पूरा सहयोग और उत्तम सलाह दी।वह सभी को हर संभव सहयोग करते थे। पशु चिकित्सालय आए  पशु पालकों को कभी निराश नहीं किया। अपने कार्यकाल के दौरान  डॉक्टर एसपी सिंह ने  सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए संचालित  हितकारी योजनाओं का बखूबी संचालन किया।