राजकीय बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध किशोर की एस एन में हुई मौत।

 


- स्टॉफ पर देरी से सूचना देने का लगा आरोप।


आगरा। प्रवीन शर्मा

राजकीय बाल संप्रेक्षेण गृह में आपराधिक मामले में भेजे गए किशोर को खून की उल्टी होने से हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने किशोर को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।आगरा पहुंचे किशोर के स्वजन ने स्टाफ पर देर से सूचना देने औऱ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।


बीमारी के चलते एसएन में हुई मौत

 एटा निवासी किशोर को सवा साल पहले यहां भेजा गया था।

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र निवासी किशोर के खिलाफ एटा में अप्राकृतिक कृत्य व पाक्साे एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां से 18 सितंबर 2019 को उसे राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह  आगरा भेज दिया गया। संप्रेक्षण गृह के स्टाफ के मुताबिक किशोर को 29 जनवरी की शाम को खून की उल्टी होने के बाद हालत बिगड़ गई। साथ में रहने वाले किशोरों द्वारा इसकी जानकारी स्टाफ को दी गई।किशोर को एसएन में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 30 जनवरी की रात को किशोर की मौत हो जाने पर

स्टाफ द्वारा सूचना देने पर किशोर के स्वजन रविवार की सुबह चार बजे आगरा पहुंचे। मृतक के पिता और मौसा का आरोप है कि स्टाफ ने उन्हें किशोर के बीमार होने की सूचना नहीं दी। उसकी मौत होने के बाद शनिवार की रात को सूचना दी। उन्हें बताया गया कि किशोर की हालत खराब है, वह रविवार की सुबह यहां पहुंचे तो उसकी मौत होने का पता चला। स्टाफ के मुताबिक किशोर की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।