गत छह माह में 12 हजार रुपये ,गिरा सोना, 24 कैरेट का सोना 58 हजारी होने के बाद अब पहुंचा 47,220 पर।


मेरठ। हि.वार्ता

एशिया की सबसे बड़ी सोने के अभूषण की मंडी में सोना के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी शु्क्रवार को सोने का भाव गुरूवार के मुकाबले 110 रुपये सस्ता होकर 47,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी भी 750 रुपये कम होकर 70120 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। आज 23 कैरेट सोने का रेट 46261 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेट सोने का भाव 42545 रुपये। जबकि, 18 कैरेट सोना 34815 रुपये तो 14 कैरेट सोना 27171 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने और चांदी के दामों में अभी और गिरावट जारी हो सकती है।


19 फरवरी 2021 ₹47,220 ₹-110.00

18 फ़रवरी 2021 ₹47,330 ₹-680.00

17 फ़रवरी 2021 ₹48,010 ₹-350.00

16 फ़रवरी 2021 ₹48,360 ₹-80.00

15 फ़रवरी 2021 ₹48,440 ₹-190.00

14 फ़रवरी 2021 ₹48,630 ₹+0.00

13 फ़रवरी 2021 ₹48,630 ₹+0.00

12 फ़रवरी 2021 ₹48,630 ₹-520.00

11 फ़रवरी 2021 ₹49,150 ₹+70.00

10 फ़रवरी 2021 ₹49,080 ₹+110.00

09 फ़रवरी 2021 ₹48,970 ₹+590.00

 

पिछले छह महीने में आई 12 हजार की गिरावट :-

24 कैरेट का सोना 58 हजारी होने के बाद अब 47,220 पर पहुंच चुका है। पिछले छह महीने में सोने के दामों में करीब 12 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। सराफा बाजार पर बारीकी से नजर रखने वालों की माने तो अभी सोने के दामों में और गिरावट दर्ज की जाएगी।सा. upwestnews