सतीश पाण्डेय ने 1321मतों से जीत दर्ज कराई ।

 


लखनऊ। प्रेम शर्मा

जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के चुनाव परिणामलगभग 14 घंटे चली मतगणना के बाद 24 फरवरी को घोषित कर दिया गया।सतीश पाण्डेय ने अपने प्रतिद्धंदी पवन गौतम को 1321 मतों से पराजित कर ग्यारहवी बार अध्यक्ष पद की कमान सम्हाली है। 

चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी डी के मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में श्री पवन कुमार गौतम को 704 मत प्राप्त हुए और श्री सतीश कुमार पाण्डेय को 2025 मत प्राप्त हुए इस प्रकार सतीश कुमार पाण्डेय ने पवन कुमार गौतम को 1321 मतों से पराजित किया , उपाध्यक्ष पद पर राम कुमार धानुक को सर्वाधिक 2079 मत प्राप्त हुए विजय प्रकाश श्रीवास्तव को 1753 , अमित खरे को 1516 एवं श्री अभय सिंह को 1500 मत प्राप्त हुए , इसी प्रकार मंत्री पद पर निर्वाचित उमंग निगम को 1491 मत, अमित कुमार शुक्ला 1177 मत, बजरंग बली पाण्डेय को 1133 मत, आकिल सईद बब्लू 984 मत और आशीष प्रकाश श्रीवास्तव 887 मत प्राप्त हुए।

संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित होने वाले अभिनव त्रिपाठी को 1317 मत , सुनील कुमार को 1315 मत, रघुराज सिंह को 1241 मत, शिव पाल को 1219 मत तथा जलीस खघन को 1090 मत प्राप्त हुए।प्रचार मंत्री के पद पर रामेंद्र कुमार मिश्रा 1729 मत, शफीकुर्ररहमान अंसारी को 1545 मत , देवेंद्र विक्रम मौर्य को 1486 मत, सुजीत कुमार आर्य को 1403 मत तथा संतोष कुमार गुप्ता को 1320 मत प्राप्त हुए हैं।चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि महामंत्री पद पर सुशील कुमार बच्चा (चैथी बार निर्विरोध और पाँचवीं बार महामंत्री) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार सक्सेना, संप्रेक्षक पद पर अनुराग सिंह भदौरिया महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर दीपश्री शर्मा, महिला आरक्षित संगठन मंत्री पद पर सु श्री फरहीन मसूद तथा प्रचार मंत्री महिला आरक्षित पद पर श्रीमती सुमन पाठक को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदान में कुल 2901 मतों में 2777 मत पड़े जिसका प्रतिशत 95.7 था , यह कर्मचारी चुनाव में आज तक का रिकॉर्ड मतदान है।