मृतक आश्रितों को शीघ्र मिलेगा नियुक्ति पत्र, अगली मांगों पर मंच की एक मार्च को बैठक।

 



लखनऊ।प्रेमशर्मा

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच द्वारा पिछले दिनों मृतक आश्रितों को नियुक्ति की मांग सहित अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन के उपरान्त सक्रिय नगर निगम प्रशासन ने मृतक आश्रितों की पत्रावलियों का परीक्षण कर अतिशीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। निगम के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंच के नेताओं चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, सुरेश कुमार धानुक, मो. अकील, शशि कुमार मिश्रा, नरेश बाल्मीकि, राजेश सिंह, आनंद वर्मा,सै.कैसर रजा,शमील एखलाक,अखिलेश कुमार आदि ने नगर निगम प्रशासन, महापौर और नगर आयुक्तों धन्यवाद ज्ञापित किया है। मंच के नेताओं ने अन्य लाम्बित मांगों के निस्तारण के लिए अगले आन्दोलन की रणनीति बनाने के लिए एक मार्च को बैठक बुलाई है। 

 लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच द्वारा मृतक आश्रित के रूप में मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्य को नियमित नियुक्ति प्रदान किये जाने के सुझाव/प्रस्ताव पर नगर निगम प्रशासन द्वारा आज  मृतक आश्रितों की नियुक्ति पत्रावली का परीक्षण कर नियुक्ति पत्र निर्गत किये जाने के निर्णय को कर्मचारी समाज की जीत बताया है। लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच द्वारा महापौर  नगर निगम लखनऊ एवं नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आशा व्यक्त की है कि मंच द्वारा प्रेषित अन्य मांगों पर भी कर्मचारी हित में सार्थक निर्णय समयावधि पर करें। ताकि नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी एवं अधिकारी मिल कर लखनऊ वासियों को और अधिक सुदृढ़ सेवा कुशलतापूर्वक देने में सफल हों।