आगरा। हि. वार्ता
बसन्त पंचमी के पावन पर पर्व पर भारतीय संगीतालय द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन मुरारी लाल खत्री इंटर कालेज के बराबर से स्तिथ भारतीय संगीतालय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संगीतालय के सचिव अशोक राव करमरकर के द्वारा मां सरस्वती और संगीतालय के संस्थापक पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।कार्यक्रम शुभारम्भ के बाद बसन्त राग में सरस्वती वंदना हुई ।बाद में संगीत केंद्र पर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं द्वारा राग बसन्त,केदार,बाहर राग सहित बसन्त ऋतु से जुड़े गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।संगीतालय के प्राचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय संगीतालय की स्थापना 1944 में पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे द्वारा की गई थी। इस संगीतालय से बहुत से संगीत प्रेमी संगीत की विद्या का ज्ञान प्राप्त कर देश मे नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम में लीना,रवींद्र सिंह,गायत्री,शिव कुमार वीरपाल,रवींद्र तलेगांवकर,सत्यार्थी,वंदना,चमन,जितेंद्र,वीणा छावड़ा सहित अनेक संगीत प्रेमी मौजूद रहे।