गलत थी ताजमहल में बम होने की सूचना।

 



- सर्च ऑपरेशन पूर्ण, फोन पर बम की खबर देने वाला फिरोजाबाद से हिरासत में।


आगरा। संजय तिवारी

ताज महल परिसर में सर्च ऑपरेशन में पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ताज महल को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

ताज महल में बम की खबर फर्जी निकली। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद यह जानकारी दी और ताज परिसर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया। पुलिस का कहना है कि बम रखने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। उसे फिरोजाबाद में हिरासत में ले लिया गया है।

ताज महल में बम होने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने पर्यटकों को बाहर निकालकर ताज महल के दोनों दरवाजे बंद करवा दिए थे। आगरा पुलिस की बम डिस्पोजल टीम ने पूरे परिसर की चेकिंग की। इसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने बताया, 'बम रखने की सूचना किसी देने वाले ने 112 नंबर पर कॉल किया था। उसने कहा कि सैनिक भर्तियों में गड़बड़ियां हो रही हैं। इसकी वजह से उसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसने ताज महल में बम रख दिया है। कुछ देर में फट जाएगा।

पूरे ताज महल परिसर और आस-पास के इलाकों में CISF और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पूरे ताज महल परिसर और आस-पास के इलाकों में CISF और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पर्यटकों को सुबह करीब 9.30 बजे ताज महल परिसर से बाहर निकाल दिया गया था।

पर्यटकों को सुबह करीब 9.30 बजे ताज महल परिसर से बाहर निकाल दिया गया था।


पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी सूचनाएं

ताज महल परिसर में रोज करीब 5,000 पर्यटक आते हैं। यहां विस्फोटक रखने की फर्जी सूचनाएं पहले भी मिलती रही हैं। 2008 में भी ऐसा ही हुआ था। तब एक व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था। पता चला कि फोन दक्षिण भारत से किया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस को परेशान करने के लिए ऐसा किया था।