स्तरीय संघर्ष समिति बनाकर आन्दोलन करेंगे निकाय कर्मी। प्रदेश

  


 लखनऊ।प्रेमशर्मा

आज नगर निगम लखनऊ के न्यू कमेटी हाल में वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुरेश चन्द्र धानुक की अध्यक्षता में एक बैठक में प्रदेश व्यापी संघर्ष समिति बनाकर निकाय कर्मचारियों की लम्बित मांगों के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तरीय आन्दोलन का निर्णय लिया। आज की बैठक में तय हुआ कि  पुनः अगली बैठक 22 मार्च 2021 को सभी प्रदेश स्तरीय संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर एक प्रदेषव्यापी संयुक्त संघर्ष समिति की घोषणा 22 मार्च, 2021 को विधिवत मांग पत्र के साथ की जायेगी।

इस बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमे राम प्रसाद बाल्मीकि मैनपुरी, जुगुल किशोर बाल्मीकि,  एनआर बाल्मीकि फैजाबाद,  चन्द्रशेखर,  राजेन्द्र यादव,ं शशि कुमार मिश्र, जगदीश प्रसाद बाल्मीकि, सत्य नारायण गहरवार कानपुर, राकेष अग्निहोत्री गाजियाबाद, सै. कैसर रजा, बाबू मुकेश शाक्य, बृजेश चैधरी, नरेश बाल्मीकि, राम नरेन्द्र दीवान, अशोक कुमार बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, दीप कुमार बाल्मीकि, फहीम अख्तर, शोहब अहमद, आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता उपस्थित रहें।बैठक में सरकार,शासन स्तर पर लम्बित सफाई सहित सभी संवर्गों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं जिसमें वेतन विसगंतियाॅं, दैनिक वेतन कर्मचारियों का विनियमितीकरण, सफाई कर्मचारियों की नियमित नियुक्तियाॅं एवं उनके पदोन्नत के अवसर, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को सेवायोजन का लाभ उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रदान किया जाने जैसी मांगों पर चर्चा की गई। पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक संवर्ग सहित अन्य संवर्गों का राज्य कर्मचारियों की भाॅंति पुर्नगठन आदि मांगों पर विस्तृत चर्चा की गयी। शासन स्तर पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा पूर्व में की गयी वार्ता एवं बैठकों में लिये गये निर्णय का अनुपालन न होने पर गहरा आक्रोष व्यक्त किया गया।