आगरा छावनी पर रेलवे के लगभग सभी विभागों में में भाई आधी आबादी ने जिम्मेदारी

 - 





- रेलवे के सभी विभागों में हैं बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत


- वरिष्ठ महिला रेल अधिकारियों ने बढ़ाया महिला रेल कर्मचारियों का मनोबल


- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया महिला रेल कर्मचारियों ने शक्ति का प्रदर्शन


आगरा।हि वार्ता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला रेल महिला रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर किया ट्रेनों का संचालन। सुरक्षा से लेकर रेल यातायात और प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।


आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आने वाली प्रत्येक ट्रेन में बैठी महिलाओं को अचानक फूल मिलने लगे तो कुछ महिलाएं तो हैरान रह गई और कुछ ने मुस्कुराते हुए फूल को स्वीकार भी किया। हुआ दरअसल यूं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस दिवस को यादगार बनाने और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व को देखने व दर्शाने के लिए किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगरा छावनी रेलवे स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों को दी गई महिला रेल कर्मचारियों के सिर पर सुरक्षा, टिकट परीक्षक, महिला कुली, पार्सल बुकिंग और महिला गैंगमैन को भी विशेष तरजीह दी गई। इस दौरान महिला रेल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वरिष्ठ महिला रेल अधिकारियों ने भी प्लेटफार्म पर पहुंचकर उनका खूब मनोबल भी बढ़ाया। इस अवसर पर सीनियर डीपीओ मानसी वर्मा, एसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त पीके पंडा, अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ आदि सहित महिला कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहीं।