महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास हमेशा रहेगा जारी- सीएम जिला प्रशासन ने किया समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित

 




आगरा। हि वार्ता

ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न पायदानों पर आगे बढ़कर काम करने वाली महिलाओं को सम्मान भी किया गया।


खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति को अभियान को लेकर प्रचार प्रसार करने वाली महिलाओं के साथ-साथ समाज में विभिन्न पहलुओं पर काम करने वाली समाजसेवी महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए गए संदेश को भी सुनाया गया। जिसमें घरेलू व कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया।


कार्यक्रम में समूह बनाकर काम करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर वह प्रयास करेगी जो उनके हित में हैं।हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए तमाम योजनाएं चला रहे हैं। हाल ही में चलाई गई मिशन शक्ति किसका उदाहरण है। महिलाओं के प्रति हो रहे संगीन अपराधों को रोकने के लिये  पुलिस को साफ निर्देश दे दिए है। हम कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध कम से कम हो। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के दौरान पिछले 20 वर्षों से महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही बाल कल्याण समिति की सदस्य विनीता कुलश्रेष्ठ को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आईजी ए.सतीश गणेश, जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे सहित जिले भर के अधिकारी मौजूद रहे।