महिलाओं के स्वास्थ्य की कार्य वाही को याद दिलाता है आज का दिन।अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस 28 मई ,पर विशेष।





 हिन्दुस्तान वार्ता।

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य वाही दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है. महिलाओं को बहुत सारे काम घर से लेकर दफ्तर और सामाजिक जीवन में करने पड़ते हैं. राजनीतिक ,कामकाजी ,पारिवारिक जिंदगी और संतुलित काम के लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य को बनाए रखा जाए. लेकिन, दिल की बीमारी, डायबिटीज और हाइपरटेंशन के बढ़ते मामले साबित करते हैं कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती हैं।


दिवस का इतिहास ।


वर्ष 1987 में, 28 मई को महिला या अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही  दिवस के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्पित दिवस के रूप में घोषित किया गया था। तब से हर साल महिलाओं और स्वास्थ्य समूहों व सामाजिक संस्थाओं  द्वारा इस दिन को मनाया जाता है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई महिला स्वास्थ्य नेटवर्क (LACWHN) और महिला ग्लोबल नेटवर्क फॉर रिप्रोडक्टिव राइट्स (WGNRR) मिलकर काम कर रहे हैं। 

*दिवस का मुख्य उद्देश्*

इस दिन का मुख्य उद्देश्य यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) जैसे महिलाओं के स्वास्थ्य और भलाई से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। यह सभी को विशेष रूप से सरकारी नेताओं और सांसदों को याद दिलाने के लिए सबसे अच्छे प्लेटफार्मों में से एक है कि महिलाओं का स्वास्थ्य मायने रखता है। 

*दिवस दिलाता है यह अधिकार*

यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) में निम्नलिखित अधिकार हैं।

कामुकता पर जानकारी प्राप्त करें,कामुकता शिक्षा,मन पसंद साथी चुनने का,यौन सक्रिय होने या न होने का निर्णय लें,कब बच्चे पैदा करें,आधुनिक गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल,मातृत्व देखभाल तक पहुंच

सुरक्षित गर्भपात और गर्भपात के बाद की देखभाल,

 **दिवस के अब तक के मुख्य मुद्दे* *

पिछले वर्षों के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को संबोधित किया गया है जैसे स्वास्थ्य देखभाल और दवा सुविधाएं

महिलाओं को एचआईवी/एड्स जैसे यौन संचारित रोगों से बचाने के लिए गर्भ निरोधकों पर समझ ,सुरक्षित और कानूनी गर्भपात सुविधा|

*स्वास्थ्य क्षेत्र और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार*

महिलाओं की SRHR स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और उचित डाइट खुशहाल जिंदगी जीने में अहम भूमिका अदा करते हैं|उम्र के बावजूद, हर महिला को अपनी फिटनेस के प्रति प्राथमिकता देना जरूरी है| सभी आयु वर्ग की महिला के लिए कुछ स्वस्थ सलाह बताई जा रही है. ये आपके बीमारियों से दूर रहने और स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद करेंगे..रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में आयरन एक जरूरी मिनरल है|लड़कियों को मासिक धर्म के लिए यौवन में तो ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है| हर पीरियड के साथ, आयरन लड़की के शरीर से निकल जाता है, जो बदले में उसकी इम्यूनिटी कमजोर करता है।किशोर उम्र के दौरान लड़कियों को मासिक धर्म के लिए उचित मात्रा में आयरन का उचित सेवन बनाए रखना आवश्यक है|

**महिलाओं की SRHR की COVID-19 भूमिका ** 

COVID-19 ने महिलाओं और लड़कियों के लिए जीवन के सभी पहलुओं में मौजूदा असमानताओं को बढ़ा दिया है। अधिकांश सतत विकास लक्ष्यों पर लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति बाधित हो गई है । महिलाओं और लड़कियों को तीव्र कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें गरीबी की उच्च दर, देखभाल के बोझ में वृद्धि, हिंसा के अधिक जोखिम और यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में बाधा को दूर करना है 

महिला स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस सभी को बहुत बधाई व शुभकामना |

राजीव गुप्ता ,जनस्नेही कलम से 

लोक स्वर आगरा 

फोन नंबर 98370 97850

Email rajeevsir.taj@gmail.com