आगरा के उद्योग जिम्मेदार नहीं हैं प्रदूषण के लिये : नेशनल चेम्बर

 






-यमुना नदी की गंदगी और उससे उत्पन्न होने वाले कीड़े कर रहे हैं ताजमहल को नुकसान। 

-सबसे पहले यमुना की सफाई जरुरी।

-मथुरा की सांसद हेमा मालिनी  को चेम्बर ने लिखा पत्र। 

-आगरा मथुरा के जनप्रतिनिधि इसमें कर सकते हैं अहम पहल। 

-सबसे पहले चरण में कैलाश से ताजमहल तक सफाई की जाए। 

   - सफाई खनन मे नही आता है।

-अगर जरुरत पड़ी तो एनजीटी में चैम्बर रखेगा अपना पक्ष।

- सबसे  पहले ड्रेजर मशीन आगरा भेजी जाये।

आगरा।हि.वार्ता(धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

 चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदूषण के लिए केवल  उद्योग जिम्मेदार नहीं हैं। यमुना नदी में बढ़ती गंदगी और उससे उत्पन्न होने वाले कीड़े ताजमहल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  एनजीटी ने भी स्वीकार किया है की यमुना नदी में गन्दगी बढ़ रही है।  इसलिए प्रदूषण कम करने के लिए सबसे पहले यमुना नदी की सफाई बहुत जरूरी है।  चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस संदर्भ में मथुरा की सांसद महोदया  श्रीमती हेमा मालिनी को  एक पत्र लिखकर उन्हें इस वास्तु स्थिति से अवगत कराया है।  आगरा मथुरा के जनप्रतिनिधि मिलकर इसमें  अहम् भूमिका निभा सकते हैं।  प्रथम चरण में सर्वप्रथम कैलाश से ताजमहल तक यमुना नदी में सफाई कराई जाए।  सफाई कार्य खनन में नहीं आता है।  अगर जरूरत पड़ी तो चैम्बर अपना पक्ष एनजीटी में रखेगा। चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा है कि मथुरा की सांसद महोदया  श्रीमती हेमा मालिनी माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार से आगरा में ड्रेजर मशीन भेजने के लिए पहल करें। 

नागरिक सुविधा एवं शहरी विकास तथा सड़क यातायात प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री सीताराम अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व में चैम्बर की लगातार मांग पर यमुना नदी में सफाई हेतु एक ड्रेजर मशीन आगरा भेजी गई थी।  किंतु गोमती नदी में सफाई कार्य के लिए उसे तत्काल वापस मंगा लिया गया था।  चूँकि अब गोमती नदी में सफाई कार्य पूरा हो चुका है।  इसलिए  चैम्बर पुनः मांग करता है कि यदि हुए वे ड्रेजर मशीनें कार्यरत हों तो उन चारों मशीनों को आगरा में यमुना नदी में सफाई हेतु शीघ्र भेजा जाए ताकि यह कार्य तेज गति से पूर्ण हो सके। 

चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने पुनः कहा कि कई वर्ष पूर्व आगरा आगमन पर माननीय नितिन गडकरी जी ने भी दिल्ली से आगरा तक यमुना नदी में शीघ्र स्टीमर चलाने की घोषणा की थी।   बड़े ही आश्चर्य की बात है कि स्टीमर चलाना तो बहुत दूर अभी तक यमुना में सफाई कार्य प्रारम्भ तक नहीं किया गया है।  अतः चैम्बर अनुरोध करता है कि माननीय गडकरी जी अपने वादा को पूरा करने की पहल करें।