जनसंवाद में एमएलसी का आश्वासन मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगें कर्मचारियों की समस्याएं

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा आधिकारिक फेसबुक व यूटूब चैनल पर आज शाम 6 बजे लाइव जनसंवाद के लिए सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लखनऊ सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा को आमंत्रित किया गया। अवनीश सिंह के साथ कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय व जवाहर भवन इंदिराभवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री व लखनऊ जनकल्याण महामंच के प्रवक्ता सुशील कुमार बच्चा से से कर्मचारी महासंघ के मीडिया सलाहकार कवि क्षितिज कुमार ने शिक्षा व्यवस्था , अनुदेशक शिक्षकों की के मानदेय की समस्या और पुलिस भर्ती 2018 को लेकर सरकार के स्पष्ट रुख पर चर्चा की। 

सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह ने इन विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। सतीश पाण्डेय व सुशील कुमार बच्चा ने कोरोना की वजह से होने वाले कर्मचारियों की मृत्यु के प्रति सरकार को ध्यान देने के लिए कहा व उनके आश्रितों के प्रति मुआवजे के लिए भी अपना पक्ष रखा। 

इस दौरान क्षितिज कुमार ने एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा से कोरोना महामारी के दौरान पुलिस की कार्यशैली और भूमिका पर चर्चा की।दोनों मेहमानों ने प्रदेश की जनता व कर्मचारियों का उनमें विश्वास दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया, व आश्वासन दिया की वह अपनी पूरी निष्ठा के साथ समाज के कार्य में समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता पर महासंघ के प्रदेश संयोजक सुशील कुमार त्रिपाठी , महामंत्री राम राज दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव , प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिष्ट्रीयल एसोशिएशन सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की, और समस्त प्रदेश के कर्मचारियों ने महासंघ की इस पहल को उनके लिए वरदान बताया ।