एस्मा हटाए, समस्याओं का निस्तारण करे प्रदेश सरकार: सुरेश मुख्य सचिव के बैठक सम्बंधी आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन क्यो नही ?

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ,28 मई। 

प्रदेश सरकार को सबसे पहले एस्मा हटाकर कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। मुख्य सचिव स्तर पर प्रत्येक माह विभागाध्यक्ष, सचिव, अपर मुख्य सचिव स्तर पर विभागवार संगठनों के साथ बाॅतचीत कर उनकी समस्याओं को निपटाए जाने सम्बंधी आदेश का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाना चाहिए। सरकार द्वारा कोरोना काल में चुनाव और संक्रमण रोकने मे ंअपनी अपनी भूमिका निभाने वाले सरकारी सेवकों पर एस्मा लगाना पूरी तरह से गलत परम्परा का जन्म दे रहा है। यह बाॅत आज अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह यादव ने अपन बयान में कही।

अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारियों संगठनों पर बार-बार एस्मा लगाने जाने का खेद व्यक्त किया है।सुरेश सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी संगठनों पर एस्मा लगाया गया है और वह हड़ताल नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह अपील की है कि कर्मचारियों की समस्याओं का हल के लिए समस्त अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समस्त जिला अधिकारी को यह निर्देश दिए गए थे उसका अनुपालन होनेा चाहिएं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में उच्च अधिकारियों द्वारा सरकार को गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारियों की कोई भी समस्याओं का हल नहीं हो रहा है जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। श्री यादव ने भी बताया कि कारोना काल में प्रदेश के समस्त अधिकारी कर्मचारियो ने एक दिन का वेतन देने का कार्य किया था। हर स्तर पर प्रदेश सरकार का राजकीय कार्य कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी से निभाया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की संगठनों की बात ना सुनकर बार-बार एस्मा लगाया जाना किसी भी दिशा में उचित नहीं है।